क्राइम

Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में विवाद के बाद एक किशोर की उसके दो रिश्तेदारों और एक नाबालिग ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान जहीर अब्बास (19) के रूप में हुई है।

जानें, क्या मामला, किसने क्या कहा
अधिकारी के मुताबिक, अब्बास का अपने एक रिश्तेदार कासिम (47) के साथ विवाद था। यह वारदात करीब 10 बजकर 39 मिनट पर हुई, घटना के संबंध में सीलमपुर पुलिस थाने में पीसीआर कॉल आई था, जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंची तब तक जहीर के परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब्बास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button