क्राइम
UP News: भेष बदलकर पैसे ऐंठने के आरोप में पुलिसकर्मी समेत पांच गिरफ्तार

UP Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर में वसूली रैकेट में शामिल पुलिस के एक होमगार्ड, एक पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) महिला जवान और तीन अन्य को भेष बदलकर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का अधिकारी बनकर पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गिरोह का सरगना फरार
अधिकारियों ने बताया कि गिरोह का सरगना अजीत यादव एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर (टीएसआई) है, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार है और यादव को निलंबित कर दिया गया है। (भाषा)


