क्राइम

FIITJEE Coaching Center: फिटजी कोचिंग सेंटर बंद होने के मामले में संस्थान के मालिक समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में नोएडा पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान ‘फिटजी’ के सेंटर बंद होने के मामले में उसके मालिक सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दो मुकदमे दर्ज
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर-58 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिसमें ‘फिटजी’ के मालिक डीके गोयल, मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) राजीव बब्बर, मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) मनीष आनंद, ग्रेटर नोएडा शाखा के प्रमुख रमेश बटलेश समेत 12 लोगों को नामजद किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में फिटजी के कई केंद्र अचानक बंद, प्राथमिकी दर्ज
दिल्ली-एनसीआर में कई फिटजी केंद्र अचानक बंद हो गए हैं और कई शिक्षकों ने महीनों से वेतन न मिलने के कारण इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी छात्रों और उनके अभिभावकों ने दी। इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान करने वाले निजी संस्थान के दो केंद्रों के खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button