खेल-मनोरंजन

Ibrahim Ali Khan: नादानियां से फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे इब्राहिम अली खान, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Naadaniyaan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान रोमांटिक फिल्म नादानियां से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं। शनिवार को इसकी घोषणा की गई। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
इस फिल्म के साथ शौना गौतम भी निर्देशन जगत में कदम रख रही हैं और करण जौहर, अपूर्व मेहता व सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म में खुशी कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

ये है फिल्म की कहानी
पहले प्यार के जादू, पागलपन और मासूमियत को दर्शाती नादानियां दक्षिण दिल्ली की रहने वाली एक उत्साही लड़की पिया (खुशी कपूर) और नोएडा के एक मध्यमवर्गीय लड़के अर्जुन (इब्राहिम) की कहानी है। यह फिल्म दो अलग-अलग दुनियाओं के आपस में टकराने और पहले प्यार की मीठी उलझनों से भरे एक सफर को दर्शाती है।

दर्शकों को भावनात्मक पहलू से छूती नजर आएगी फिल्म
नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की निदेशक रुचिका कपूर शेख ने कहा कि नादानियां दर्शकों को भावनात्मक पहलू से छूती नजर आएगी। कपूर शेख ने कहा कि हम रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की अपनी श्रृंखला का विस्तार करने और दर्शकों को युवाओं की दुनिया की एक झलक दिखाने के लिए रोमांचित हैं। नेटफ्लिक्स ने अब तक फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। अभिनेत्री महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भी नादानियां में नजर आएंगे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button