क्राइम
Maharashtra News: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए, सामूहिक आत्महत्या का संदेह

Nanded News: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में बृहस्पतिवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर एक किसान, उसकी पत्नी और उसके दो बेटों के शव मिले। पुलिस को संदेह है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इनके मिले शव
अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे मुदखेड़ तहसील के ज्वाला मुरार गांव स्थित अपने घर में एक खाट पर रमेश सोनाजी लखे (51) और उनकी पत्नी राधाबाई लखे (45) के शव मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)


