राजनीति

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल बोले, भाजपा ने 2020 में जीती सभी सीटों को बना दिया है नरक

Delhi Election, Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली में उनके 10 साल के कार्यकाल के दौरान शहर में विकास कार्यों में बाधा डाली और जिन निर्वाचन क्षेत्रों में उसने जीत दर्ज की, उन्हें नरक बना दिया। केजरीवाल ने यह टिप्पणी पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया के पक्ष में प्रचार करते हुए जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा में की।

कहा, उन्होंने अपने क्षेत्रों में कोई काम नहीं होने दिया
केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार भाजपा ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने क्षेत्रों में कोई काम नहीं होने दिया। उन आठों विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र को नरक बना दिया। आप लोगों को भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए।

भाजपा ने केजरीवाल पर मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए झूठी कॉल करने का लगाया आरोप
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर नई दिल्ली सहित विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को गुमराह करने के लिए यह दावा करते हुए झूठी कॉल करने का आरोप लगाया कि उनके वोट भाजपा द्वारा रद्द कर दिए गए हैं। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में ऐसी ही एक कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई, जिसमें एक व्यक्ति यह कहते हुए सुना गया कि आपका वोट भाजपा ने काट दिया है। आप यह सुनिश्चित करेगी कि आपको आपका वोट वापस मिले और कॉल उठाने वाले से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का आग्रह किया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button