राजनीति
Satara Doctor Suicide Case: महाराष्ट्र के सतारा में महिला चिकित्सक की आत्महत्या के मामले में देवेंद्र फडणवीस बोले, न्याय मिलने तक चैन से नहीं बैठूंगा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सतारा में महिला चिकित्सक की आत्महत्या के मामले में राजनीति गरमाने लगी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि सतारा में महिला चिकित्सक की कथित आत्महत्या के मामले में न्याय मिलने तक वह चैन से नहीं बैठेंगे।
कहा, तो मैं खुद ही अपना दौरा रद्द कर देता
सतारा के फलटण में कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोशिश की गई कि मैं इस कार्यक्रम में न आऊं। पूर्व सांसद रणजीत सिंह नाईक निंबालकर और स्थानीय विधायक सचिन पाटिल के नाम इस मामले से जोड़े गए। अगर मुझे जरा भी शक होता, तो मैं खुद ही अपना दौरा रद्द कर देता। अब इस मामले में सबकी नजर टिकी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



