धर्म संसार

Shani Dev Puja: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ऐसे करें पूजा, शनिवार को ना करें ये गलती

Shani Puja: शनिवार को अमावस्या का भी संयोग है। शनिवार के दिन न्याय के देवता भगवान शनिदेव की उपासना की जाती है। उनकी पूजा से भक्तों के जीवन में शांति बनी रहती है। शनिदेव को खुश करने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। लेकिन अगर पूजा में भूलवश कुछ गलती हो जाए तो उसका दुष्प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है।

ऐसे करें पूजा
शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव सूर्यदेव और छाया (संवर्णा) के पुत्र हैं। उन्हें कर्म, न्याय और दंड का देवता माना जाता है। शनिदेव व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। यह मान्यता है कि जिनकी कुंडली में शनि की साढ़े साती, ढैय्या या महादशा होती है, उन्हें इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए, जिससे उनकी समस्याएं कम हो सकती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शनिदेव ने अपनी कठोर तपस्या से महादेव को प्रसन्न किया और उन्हें यह वरदान प्राप्त हुआ कि वे न्याय के देवता के रूप में कार्य करेंगे।

इस समय करें पूजा
शनिदेव भगवान की पूजा के लिए शनिवार को सबसे अच्छा और शुभ दिन माना गया है। क्योंकि शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस शुभ दिन पर पूजा का सबसे अच्छा और अधिक फलदायी समय सूर्यास्त के समय माना जाता है।

साफ-सफाई का रहे ध्यान
शनिदेव भगवान का स्वभाव बहुत ही कोधी माना गया है। इसलिए इनकी पूजा के समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पूजा से पहले स्नान कर लें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करने के बाद ही पूजा करें।

शनिदेव को अर्पित करें ये चीज
शनिदेव की पूजा करने से पहले उनको सरसों का तेल अर्पित करें। साथ ही, काले तिल, काले कपड़े, नीले फूल, काला चना और लोहे का सामान चढ़ाएं। इस दिन नीले या काले रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।

शनि मंत्र जाप
ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। शनि बीज मंत्र: ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जाप करें। इसके बाद शनि चालीसा, दशरथ कृत शनि स्तोत्र, और हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी होता है।


गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें
गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने वालों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। अगर आप भी शनि देव की कृपा चाहते हैं तो आपको भी दान पुण्य करते रहना चाहिए। शनि देव की कृपा के पात्र बनने के लिए जरूरतमंदों को काले चने, काले तिल, उड़द दाल और सवच्छ कपड़े सच्चे मन से दान करते रहना चाहिए।

शनि यंत्र की पूजा
यदि आपकी जिन्दगी में धन, नौकरी या व्यापार से जुड़ी समस्याएं चल रही है तो प्रति शनिवार को आपको प्रातः स्नान करने के बाद शनि यंत्र की पूजा करनी चाहिए। इससे आपकी नौकरी और व्यापार से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और घर परिवार में समृद्धि आएगी.

शनि मंत्र का जाप करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी साबित होता है। शनि मंत्र का जाप करने से शनि देव काफी प्रसन्न होते हैं और जीवन में चल रही विपत्ति से छुटकारा दिलाते हैं।

कुत्तों की करें सेवा
कहते हैं कि सभी प्राणियों के प्रति सद्भाव रखना चाहिए। लेकिन शनि देव को खुश करने के लिए विशेष तौर पर कुत्तों के प्रति अधिक स्नेह रखना चाहिए। कुत्तों की सेवा और देखभाल करने वालों से शनि देवता हमेशा प्रसन्न रहते हैं। कुत्तों को खाना देने और उनकी देखभाल करने वालों पर शनि देव कभी रुष्ट नहीं होते और ऐसे लोगों पर अपनी कृपा बनायें रखते हैं।

हनुमान जी की करें पूजा
बजरंग बली और शनि देव का गहरा नाता है। दोनों के बीच मित्रवत रिश्ता है यदि कोई व्यक्ति शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करता है तो उसपर शनि देव की विशेष कृपा बनती है।

शिव जी की करें पूजा
भगवान शंकर, शनिदेव के गुरु माने जाते हैं. इसलिए जो व्यक्ति भगवान शिव की आराधना करता है, शिवलिंग पर तिल डालकर जल चढ़ाता है, शनिदेव सदैव उसका ध्यान रखते हैं। मान्यता है कि शनिवार को सच्चे मन से पूजा करने से शनिदेव की कृपया बनी रहती है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button