Vijayadashami: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

Vijayadashami 2025: देशभर में वीरवार को विजयदशमी मनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने देशवाशियों की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति ने बुधवार को विजयदशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कामना की कि यह त्योहार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे जहां सभी लोग न्याय, समानता और सद्भाव के विचारों से प्रेरित होकर एक साथ आगे बढ़ें।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विजयदशमी का त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है और हमें सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने वीरवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि विजयदशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले। देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयदशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



