क्राइम
Nepal News: नेपाल में मादक पदार्थ के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Kathmandu News: नेपाल के गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 34 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मादक पदार्थ बरामद
पुलिस के अनुसार, थाई एयर एशिया की उड़ान के जरिये बैंकॉक (थाईलैंड) से पश्चिम नेपाल के भैरहवा में उतरने वाले रितेश कुमार के पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया। (भाषा)


