देश-दुनिया
Chandigarh News: होली पर हादसा, कार ने पुलिस नाके में मारी टक्कर; कांस्टेबल समेत तीन लोगों की मौत

Chandigarh Road Accident: चंडीगढ़-जीरकपुर सीमा पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने पुलिस नाके को टक्कर मार दी, जिससे पुलिस के एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड स्वयंसेवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार तड़के उस समय हुई, जब पुलिस द्वारा नाके पर वाहनों की जांच की जा रही थी और इस दुर्घटना में होली के लिए अपने पैतृक घर जा रहे 30 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। (भाषा)



