देश-दुनिया
Narendra Modi: पीएम मोदी आज शाम पांच बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, कल अरुणाचल प्रदेश का करेंगे दौरा; दो पनबिजली परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, शाम को उनके संबोधन के विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पीएम मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश का करेंगे दौरा, दो पनबिजली परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे और ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही, माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान 3,700 करोड़ रुपये की दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



