देश-दुनिया

Pahalgam Terror Attack: भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा तनाव रहा है, वे इसका हल निकाल लेंगे: डोनाल्ड ट्रंप

Pehalgam Terrorist Attack: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हमेशा से रहा है तथा दोनों देश इसे आपस में किसी न किसी तरह सुलझा लेंगे। ट्रंप ने यह टिप्पणी पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बारे में सवाल किए जाने पर शुक्रवार को की। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

कहा, पहलगाम में जो हुआ, वह बहुत बुरा है
यह पूछे जाने पर क्या वह दोनों देशों के नेताओं से बात करेंगे, ट्रंप ने कहा कि मैं भारत के बहुत करीब हूं और मैं पाकिस्तान के बहुत करीब हूं, जैसा कि आप जानते हैं। उन्होंने रोम के रास्ते में एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा कि कश्मीर में लड़ाई लंबे समय से जारी है और पहलगाम में जो हुआ, वह बहुत बुरा है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button