देश-दुनिया
Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने कहा, राजीव गांधी की सौम्यता ने मुझे पहली मुलाकात में ही कर दिया था प्रभावित

Rajiv Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने अपने दिवंगत पति एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से पहली मुलाकात और उनके प्रेम संबंध की शुरुआत के दिनों को याद करते हुए शनिवार को कहा कि राजीव गांधी बेहद सौम्य और आकर्षक थे तथा उनकी सौम्यता ने उन्हें पहली मुलाकात में ही प्रभावित कर दिया था।
आत्मकथा से जुड़ा वीडियो साझा किया
सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी आगामी आत्मकथा से जुड़ा एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात और उनके प्रेम संबंध की शुरुआत के दिनों को याद किया। (भाषा)



