देश-दुनिया

Rajiv Gandhi Jayanti: राजीव गांधी को जयंती पर पीएम मोदी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल व प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य पार्टी नेताओं ने बृहस्पतिवार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए
सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था और उनका निधन 21 मई 1991 को हुआ था।

जानें, क्या कहा राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि भारतीयों के बीच सद्भावना, हर दिल में करुणा और, हर नागरिक को न्याय और लोकतंत्र में समान अधिकार। पापा, आपकी ये सीख मेरी शक्ति है और आपकी यादें मेरी हिम्मत। आपके सपनों का भारत बनाने का संकल्प हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button