देश-दुनिया

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने लाइसेंस मुद्दे पर ली मेरिडियन होटल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक

दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने भोजनालय और आवास संबंधी लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने वाले राष्ट्रीय राजधानी के जनपथ स्थित ली मेरिडियन होटल के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई करने से प्राधिकारियों को रोक दिया है।

यह भी कहा हाई कोर्ट ने
उच्च न्यायालय ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (लाइसेंसिंग) को निर्देश दिया कि वह होटल ली मेरिडियन का संचालन करने वाली सी जे इंटरनेशनल लिमिटेड के भोजनालय लाइसेंस और आवास लाइसेंस के नवीकरण के आवेदन पर स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस पर जोर दिए बिना कार्रवाई करें। याचिकाकर्ता का स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस 2017 में रद्द कर दिया गया था और जब उसने प्राधिकारियों के फैसले को चुनौती दी तो उच्च न्यायालय ने लाइसेंस रद करने के उस आदेश पर रोक लगा दी जो अब भी कायम है।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button