राजनीति

Delhi Politics: मोहन भागवत को पत्र लिखने के बजाय आरएसएस से सेवा भाव सीखें अरविंद केजरीवाल: भाजपा

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से कहा कि मीडिया का ध्यान आकृष्ट करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिख राजनीतिक चाल चलने के बजाय उन्हें इस स्वयंसेवी संगठन से सेवा की भावना सीखनी चाहिए।

केजरीवाल ने भागवत को लिखा पत्र, लगाया ये आरोप
अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को पत्र लिखकर विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पर खुलेआम धन बांटने और दिल्ली की मतदाता सूची से पूर्वांचली व दलित मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button