राजनीति
UP Politics: मायावती ने साधु-संतों को भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी न करने की दी सलाह

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शनिवार को कुछ साधु-संतों को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर चुप रहने और किसी प्रकार की कोई टिप्पणी न करने की सलाह दी।
जानें, क्या कहा मायावती ने
उत्तर प्रदेश (यूपी) की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जैसा कि विदित है कि आए दिन सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयानबाजी करने वाले कुछ साधु-संतों को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुल्य योगदान की सही जानकारी नहीं है। इसलिए इस संबंध में किसी भी तरह की गलत बयानबाजी करने के बजाय वे चुप रहें तो उचित होगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



