बधाई संदेश
Navratri: पीएम मोदी ने लोगों को नवरात्रि और विभिन्न त्योहारों की दीं शुभकामनाएं

Navratri 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को नवरात्रि एवं पारंपरिक भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दीं जिसे समस्त भारत में विभिन्न त्योहारों के रूप में मनाया जाता है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देशवासियों को नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। शक्ति-साधना का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को साहस, संयम और सामर्थ्य से परिपूर्ण करे। जय माता दी।



