फोटो-वीडियो

Yogi Adityanath In Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में सीएम योगी बोले, रोजगार की कमी नहीं रहेगी; देखें तस्वीरें

UP CM Yogi Adityanath In Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी में 2,850 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भारत के प्रथम बायो पॉलिमर संयंत्र का आज शिलान्यास किया। योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिका है कि यह संयंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति एवं रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

रोजगार की कमी नहीं रहेगी
यूपी के सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि डबल इंजन की सरकार लखीमपुर खीरी के विकास को, यहां के स्पिरिचुअल टूरिज्म को, इको टूरिज्म को इतना बढ़ाएगी कि यहां पर रोजगार की कमी नहीं रहेगी।

रोजगार का नव सृजन भी करेंगी विकास की ये परियोजनाएं
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कहा कि लखीमपुर खीरी में छोटी काशी के नाम से सुविख्यात पावन गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर कॉरिडोर एवं 1,622 करोड़ रुपये की लागत की 373 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में आज सम्मिलित हुआ। विकास की यह परियोजनाएं लखीमपुर खीरी की जनता-जनार्दन के जीवन को सुगम बनाने के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार का नव सृजन भी करेंगी। शिवरात्रि से पूर्व प्राप्त इन उपहारों के लिए सभी शिव भक्तों तथा जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

कहा, लोगों के जीवन को सुगम बनाना भी हमारी सरकार का उद्देश्य
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि गोला गोकर्णनाथ के इस पावन कॉरिडोर को बनाने के लिए यहां पर विस्थापित सारे परिवारों को हम लोग आवास की सुविधा भी उपलब्ध करवाएंगे। सौंदर्यीकरण के साथ-साथ लोगों के जीवन को सुगम बनाना भी हमारी सरकार का उद्देश्य है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button