क्राइम
Delhi News: दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 42.49 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में तीन गिरफ्तार

Delhi Crime: डिजिटल अरेस्ट की वारदाते थम नहीं रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक 80 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 42.49 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इनकी हुई गिरफ्तारी
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान महेंद्र कुमार वैष्णव (37), विशाल कुमार (25) और श्याम दास (25) के रूप में हुई। सभी राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



