देश-दुनिया

Ghaziabad News: द्रौपदी मुर्मू बोलीं, स्वास्थ्य संस्थानों की प्राथमिकता सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन होनी चाहिए

UP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना स्वास्थ्य संस्थानों की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौके पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेता मौजूद रहे।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि मैं मानती हूं कि स्‍वास्‍थ्‍य उत्तरदायित्व के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना स्वास्थ्य संस्थानों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

योगी बोले, स्वस्थ शरीर के लिए स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं आवश्यक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्म के जितने भी साधन है और जीवन का जो भी उद्देश्य है, वो सिर्फ एक स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकता है। एक स्वस्थ शरीर के लिए स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं आवश्यक हैं। इस मौके पर कई नेता मौजूद रहे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button