राजनीति
Mhow Rally: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी बोले, भाजपा को संविधान बदलने नहीं देंगे

Mhow News: केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान बदलने का छिपा एजेंडा चलाने का आरोप लगाते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि भाजपा के इस कथित मंसूबे को पूरी ताकत से नाकाम किया जाएगा। रेड्डी, डॉ. बीआर आंबेडकर की जन्मस्थली महू में जय बापू-जय भीम-जय संविधान रैली में शामिल होने आए थे।
कहा, संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। वे (भाजपा) जितनी ताकत से संविधान बदलने की कोशिश करेंगे, हम उतनी ताकत से संविधान बचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए हम आज महू में जमा हुए हैं। (भाषा)



