देश-दुनिया

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट की ओर बढ़ा चक्रवात मुरासु, तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश, ओडिशा में संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकाला गया

Cyclone : चक्रवात मुरासु के आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट की ओर बढ़ने के साथ तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश हुई और चेन्नई के कई इलाकों में जलभराव हो गया। चक्रवात चेन्नई से करीब 250-260 किलोमीटर दूर स्थित था। चेन्नई हवाई अड्डा प्रशासन ने सोमवार को बताया कि खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों से अधिक जानकारी और सहायता के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।

ओडिशा में चक्रवात मुरासु के भीषण तूफान में बदलने पर संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकाला गया
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मुरासु के भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के बाद ओडिशा सरकार ने सोमवार को संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम तेज कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।चक्रवात के प्रभाव से दक्षिणी ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान है। चक्रवात के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तट पर आने का अनुमान है।

ओडिशा में चक्रवात अर्नब से मरने वालों की संख्या छह हुई, सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की
ओडिशा में चक्रवात अर्नब के कारण जान गंवाने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर छह हो गई, जबकि 10 लोग अब भी लापता हैं। इस बीच, राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है और चक्रवात मुरासु से निपटने की तैयारियां भी तेज कर दी हैं, जिसके तीन नवंबर को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button