देश-दुनिया

Trump Tariff: अगले 24 घंटे में भारत पर शुल्क में भारी बढ़ोतरी करेंगे: डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है और वह अगले 24 घंटों में इस दक्षिण एशियाई देश पर शुल्क को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएंगे।

यह भी कहा ट्रंप ने
डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनबीसी स्क्वॉक बॉक्स को दिए साक्षात्कार में कहा कि भारत के बारे में लोग जो कहना पसंद नहीं करते, वह यह है कि वह सबसे ज्यादा शुल्क लगाने वाला देश है। उसका शुल्क किसी भी देश से ज्यादा है। हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, क्योंकि उसके शुल्क बहुत ज्यादा हैं।

25 प्रतिशत का शुल्क लगा चुके हैं ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने एक अगस्त की समय सीमा से पहले ही भारत के खिलाफ 25 प्रतिशत का शुल्क लगाया था। यह शुल्क अमेरिकी सामानों पर भारत की उच्च दरों के साथ-साथ नई दिल्ली के रूस के साथ घनिष्ठ संबंधों और ब्रिक्स में भागीदारी के लिए दंड के रूप में लगाया गया।

कांग्रेस का कटाक्ष, दोस्त दोस्त ना रहा; ट्रंप तेरा ऐतबार ना रहा
कांग्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर शुल्क बढ़ाने की धमकी दिए जाने को लेकर मंगलवार को सरकार पर कटाक्ष किया और प्रसिद्ध गायक मुकेश के मशहूर गाने दोस्त दोस्त ना रहा का उल्लेख किया तथा आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झप्पी कूटनीति (हग्लोमैसी) पूरी तरह विफल हो चुकी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्रंप की धमकी पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया को कमजोरबताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर खुद प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट रूप से बोलना चाहिए।

ट्रंप ने रोजगार संबंधी आंकड़े जारी होने के बाद श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के निदेशक को किया बर्खास्त
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जुलाई में रोजगार संबंधी आंकड़े जारी होने के बाद श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के निदेशक को बर्खास्त कर दिया और इन आंकड़ों में हेर फेर किए जाने का आरोप लगाया। अमेरिका में नौकरियों संबंधी मासिक आंकड़ों पर शेयर बाजार के निवेशकों और अर्थशास्त्रियों की पहले से ही नजर रहती है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस रिपोर्ट की निगरानी करने वाले अधिकारी को शुक्रवार को बर्खास्त किए जाने के बाद ये आंकड़े विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

कुछ विदेशी पर्यटकों को अमेरिका में प्रवेश के लिए 15,000 डॉलर तक का बांड देना होगा
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन एक प्रायोगिक कार्यक्रम लागू कर रहा है, जिसके तहत पर्यटक या व्यावसायिक वीजा पर अमेरिका आने वाले विदेशी आगंतुकों को 15,000 अमेरिकी डॉलर तक का बांड भरना पड़ेगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे अपनी वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी देश में न रुकें। ट्रंप टैरिफ पर सबकी नजर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button