राजनीति

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी बोले-सत्य और अहिंसा के आगे, असत्य और हिंसा टिक नहीं सकते; संविधान की रक्षा करते रहेंगे

Rahul Gandhi In Bihar: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटना में पार्टी की बिहार इकाई के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि सत्य और अहिंसा के आगे, असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते तथा कांग्रेस सत्य एवं संविधान की रक्षा करती रहेगी।

पटना में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से संबंधित एक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल के विरोध में भाजपा द्वारा पटना में निकाले गए मार्च के दौरान शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

अमित शाह बोले, राहुल को प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को दी गई गालियों के लिए माफी मांगनी चाहिए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुवाहाटी में कहा कि बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के लिए कहे गए अपशब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए। अमित शाह ने दावा किया कि बिहार में गांधी की घुसपैठिया बचाओ यात्रा के साथ उनकी राजनीति निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button