देश-दुनिया
Delhi News: दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई, जंगल राज कायम: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गोलीबारी की घटनाओं का हवाला देते हुए दावा किया कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और जंगल राज कायम है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पूरी तरह से जंगल राज है। देश की राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था अमित शाह के अधिकार क्षेत्र में आती है। उन्हें तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे। (भाषा)



