खेल-मनोरंजन
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए अक्षर पटेल को नियुक्त किया कप्तान

Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया। उन्होंने कप्तानी की दौड़ में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल को पीछे छोड़ा जो इस सत्र में ही टीम से जुड़े हैं। वह ऋषभ पंत की जगह लेंगे, जो मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी से बाहर हो गए थे।
लखनऊ सुपर जॉइंट्स की कप्तानी करेंगे पंत इस सत्र में
पंत इस सत्र में लखनऊ सुपर जॉइंट्स की कप्तानी करेंगे। भारत की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 31 वर्षीय अक्षर 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे और फ्रेंचाइजी ने उन्हें पिछले साल नवंबर में नीलामी से पहले 16.50 करोड रुपए में अपनी टीम में बरकरार रखा था। (भाषा)



