राजनीति

Rahul Gandhi: राहुल गांधी बोले-प्रधानमंत्री जी, क्या छात्रों के टूटे हुए सपने फिर से पूरे हो सकते हैं?

PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर रविवार को निशाना साधा। राहुल गांधी ने सवाल किया कि छात्रों की टूटी हुई हड्डियां तो ठीक हो जाएंगी, लेकिन क्या प्रधानमंत्री उनके टूटे हुए सपने लौटा सकते हैं?

राहुल गांधी ने कहा-प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी क्या इनका टूटा हुआ सपना आप लौटा सकते हैं?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा कर लिखा है तकि सोचिए, ऐसा क्या गुनाह किया था इन बच्चों ने कि इन्हें गोली मार दी गई? इन्होंने सरकार से सिर्फ तीन चीजें मांगी थीं – शिक्षा, रोजगार, और जवाबदेही। एक छात्र के पैर की हड्डी एके 47 की गोली से टूट गई। सेना में जाकर देश की सेवा करने का उसका सपना भी उसी के साथ चला गया। दो और छात्रों के कंधों को गोली चीरती हुई निकल गई। ये अपराधी नहीं थे। ये गरीब घरों के वो बच्चे थे, जो अपने परिवार के सपने लेकर पढ़ने निकले थे – किसी को अच्छी नौकरी चाहिए थी, किसी को अपने घर के हालात बदलने थे। गोली के घाव भर जाएंगे पर जो डर इन बच्चों के भीतर बैठ गया है, उसका इलाज किस अस्पताल में होता है? प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी – इनकी टूटी हड्डी तो जुड़ जाएगी। क्या इनका टूटा हुआ सपना आप लौटा सकते हैं? (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button