Kolkata Stampede: कोलकाता भगदड़ की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग का हो गठन: कलकत्ता उच्च न्यायालय

Kolkata News: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया कि वह 17 अक्टूबर को चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की जांच के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन करे। इस भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी।
शुभेंदु ने भगगड़ में मारे गए तीन लोगों के परिजनों से मुलाकात की, 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता स्थित दुर्गा पूजा के एक पंडाल में शनिवार को भगदड़ के कारण मारे गए 19 लोगों में से तीन के परिजनों से मंगलवार को मुलाकात की और प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी। शुभेंदु सबसे पहले तोगोड़ बेज (37) और उनके बेटे संदीप बेज (14) के परिजनों से मिले और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से पहले अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी कोलकाता पुलिस
कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के मामले में पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने कथित तौर पर यह अफवाह फैलाकर श्रद्धालुओं को गुमराह किया था कि पंडाल का एक हिस्सा ढह रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अफवाह के कारण लोगों में घबराहट फैल गई और संभवतः इसी वजह से भगदड़ मची, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए। (भाषा)



