देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली में बारिश की संभावना, जानें-कहां कितना रहा तापमान

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि रविवार को भी मौसम की स्थिति ऐसी ही रह सकती है।

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में यह 23.7 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 25.8 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी के अनुसार यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को दिन के दौरान और रविवार को बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में कई स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

इतना रहा एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार सुबह नौ बजे 89 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के एक्यूआई पैमाने के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।

दिल्ली ने अगस्त की औसत बारिश का आंकड़ा किया पार
दिल्ली ने अगस्त महीने में होने वाली अपनी औसत बारिश का आंकड़ा पार कर लिया है, जहां सफदरजंग वेधशाला ने महीने के शुरुआती 21 दिनों में ही 235.3 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की है। इस सप्ताहांत के दौरान और अधिक बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने शुरुआत में रिपोर्ट दी थी कि दिल्ली ने महीने की शुरुआत में ही अगस्त की अपनी औसत बारिश (233.1 मिलीमीटर) के आंकड़े को पार कर लिया है। हालांकि, बाद में आंकड़ों की प्रविष्टि में हुई एक गलती के कारण एक निश्चित तारीख के आंकड़ों में संशोधन किया गया, जिसके बाद पाया गया कि दिल्ली उस समय औसत मासिक स्तर से नीचे थी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button