क्राइम
UP News: अलीगढ़ में छात्रा को अश्लील संदेश भेजने के आरोपी शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक छात्रा को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक डिग्री कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
इस शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने यहां बताया कि जिले के गांधी पार्क थाने में शजरुद्दीन नामक एक शिक्षक के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। उसने बताया कि शजरुद्दीन पर अपनी एक छात्रा को मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप है। (भाषा)



