नारी शक्ति

Nari Shakti: महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर मायावती ने जताई चिंता, कहा-सरकारों की नीयत व नीति में खोट तो नहीं?

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि यूपी, बंगाल, ओडिसा, कर्नाटक समेत देश भर में महिलाओं के साथ दिल दहला देने वाली बढ़ती घटनाओं को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की संकीर्ण राजनीति करना अति-दुखद, जबकि यह समय गंभीर चिंतन का है कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सरकारों की नीयत व नीति में अत्याधिक खोट तो नहीं?

मायावती ने एक्स पर लिखा है कि एक के बाद एक हो रहे ऐसे जघन्य अपराधों में प्रथमदृष्टया सरकार की लापरवाही एवं पुलिस की संलिप्तता स्थिति को और भी अधिक गंभीर बना रही है, जिसे त्याग कर सभी को निष्पक्ष व गंभीर होना बहुत जरूरी, ताकि ऐसे जघन्य अपराधों से होने वाली बदनामी से प्रदेश व देश को बचाया जा सके। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button