देश-दुनिया
Nepal News: नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Nepal Politics: नेपाल में युवाओं के नेतृत्व वाले जेन-जेड समूह ने मंगलवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और तत्कालीन गृह मंत्री रमेश लेखक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पिछले महीने हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के लिए उनकी आपराधिक जवाबदेही तय करने की मांग की है।
यहां दर्ज हुई प्राथमिकी
काठमांडू जिला पुलिस सर्कल के प्रवक्ता व पुलिस अधीक्षक पवन भट्टराई ने पुष्टि की कि यूएमएल के अध्यक्ष ओली और नेपाली कांग्रेस नेता लेखक के खिलाफ काठमांडू जिला पुलिस कार्यालय, भद्रकाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



