देश-दुनिया

MP News: सीहोर के बाजार में आग लगने से छह दुकानें खाक, दिग्विजय ने शिवराज पर साधा निशाना

Sehore News: मध्य प्रदेश में सीहोर के भेरुंडा कस्बे के बाजार में आग लगने से छह दुकानें जल गईं, आग बुझाने के प्रयास के दौरान एक नगर पंचायत प्रमुख घायल हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इस घटना पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह पर निशाना साधा है।

शनिवार की रात हुई घटना
अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात की है। आग बुझाने के लिए भेरुंडा नगर पंचायत से निकला दमकल वाहन कथित तौर पर बीच रास्ते में ही खराब हो गया और वह समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। (भाषा)

भाजपा के विकास का झूठ भी जल गयाः कांग्रेस
मप्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि केंद्रीय कृषि मंत्री और 20 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज चौहान के गृह और संसदीय क्षेत्र के भेरूंदा में आग से 10 दुकानें जलकर खाक हो गईं। तीन घंटे में आग बुझाने के लिए दमकल नहीं पहुंच सकी, क्योंकि स्थानीय फायर फाइटर खराब पड़ा था। ये भाजपा के विकास का मॉडल है, यहां पूरा बाजार धूं-धूं कर जल जाता है लेकिन सरकार और प्रशासन असहाय बना रहता है। आग में सिर्फ कई लोगों की रोजी रोटी ही स्वाहा नहीं हुई, बल्कि भाजपा के विकास का झूठ भी जल गया है।

दिग्विजय का शिवराज पर तंज, बुधनी विधानसभा क्षेत्र की यह हालत है तो प्रदेश की क्या हालत होगी?
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मप्र कांग्रेस के सीहोर में आगजनी वाले ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कल रात लगभग 11 बजे मुझे जानकारी मिली मैंने सिहोर के कलेक्टर को फोन लगाया। उन्होंने मुझे बताया कि अब आग बुझा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है। मैंने एसडीएम को फोन लगाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। प्रश्न यह है कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र जहां से 18 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे हों और अब देश के कृषि मंत्री हों, वहां यह हालत है तो प्रदेश की क्या हालत होगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button