देश-दुनिया

Kashibugga Temple: काशीबुग्गा मंदिर में नौ लोगों की मौत के बाद श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पुलिस ने लगाई रोक

Kashibugga News: आंध्र प्रदेश पुलिस ने श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में धार्मिक समारोह के दौरान नौ लोगों की मौत होने के एक दिन बाद रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी।

कई लोग हो गए थे घायल
शनिवार को इस मंदिर में हुई दुर्घटना में आठ महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे। कई श्रद्धालुओं को हड्डियां टूटने और सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button