देश-दुनिया
RSS: दत्तात्रेय होसबाले बोले, विभाजनकारी शक्तियों के विरुद्ध एकता के लिए करें काम

Dattatreya Hosabale: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने समाज और देश में एकता का आह्वान करते हुए शनिवार को कहा कि कई विभाजनकारी ताकतें वर्ग और जाति के आधार पर समाज के मानस को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।
संत रविदास को किया नमन
दत्तात्रेय होसबाले ने संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत में संतों की गौरवशाली परंपरा में उनका एक विशिष्ट स्थान है। (भाषा)



