फोटो-वीडियो

Vijayadashami: देशभर में विजयदशमी की धूम, देखें तस्वीरें

Vijayadashami 2026: देश में मंगलवार को विजयदशमी मनाई गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली के द्वारका श्री रामलीला में दशहरा समारोह में हिस्सा लिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंद्रप्रस्थ रामलीला मैदान में विजयदशमी समारोह में भाग लिया।

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में श्रद्धा और भव्यता से ओतप्रोत विजयादशमी कार्यक्रम ने अभिभूत कर दिया।

पीएम मोदी ने तीर चलाकर किया रावण दहन।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में दशहरा महोत्सव में भाग लिया तथा देशवासियों को अधर्म पर धर्म की विजय के इस पर्व की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रभु श्रीराम धर्म, सत्य और नैतिक आचरण के आदर्श स्वरूप हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि देश-विदेश में रामलीलाओं के माध्यम से लोग भगवान श्रीराम के महान आदर्शों और जीवन-मूल्यों का स्मरण करते हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button