राजनीति

Haryana Politics: हरियाणा में निर्विरोध राज्यसभा सदस्य बनीं किरण चौधरी, सीएम नायब सैनी ने दी बधाई

हरियाणा (Haryana) से भाजपा राज्यसभा उपचुनाव उम्मीदवार किरण चौधरी निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुनी गईं। रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें राज्यसभा का निर्वाचन सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किरण चौधरी को दी बधाई, कांग्रेस पर साधा निशाना
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं राज्यसभा के लिए एकतरफा जीत मिलने पर किरण चौधरी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कांग्रेस लगातार दुष्प्रचार कर रही थी कि (हरियाणा में) सरकार अल्पमत में है। मैं लगातार ये कह रहा था कि मैंने पूरे विपक्ष के सामने 13 मार्च को विश्वास मत हासिल किया है। विपक्ष द्वारा इस प्रकार का झूठ बोलने के बाद उन्हें (कांग्रेस) किरण चौधरी की एकतरफा जीत के रूप में शीशा दिखाई दे चुका है। यह भाजपा की बड़ी जीत है। जो लोग इस प्रकार का दुष्प्रचार कर रहे थे कि सरकार अल्पमत में हैं वो चुनाव का फॉर्म तक नहीं भर पाए। उन्हें (कांग्रेस) को मालूम था कि भाजपा के पास पूरा गणित है।

कहा-कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी कहीं दिखाई नहीं देगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी कहीं दिखाई नहीं देगी। कांग्रेस का झूठ लोगों के सामने आ जाता है। (एएनआई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button