राजनीति

UP Budget 2025: योगी बोले-यूपी का बजट सनातन दर्शन के अनुरूप, मायावती ने कहा-तुष्टीकरण करने वाला बजट

UP Budget: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट बृहस्पतिवार को पेश किया, जिसमें अनुसंधान एवं विकास और सूचना प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के बजट को सतानत दर्शन के अनुरूप बताया। वहीं, यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने बजट को भरे पेट वाले मध्यम वर्ग का तुष्टीकरण करार दिया।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य के बजट को जन हित का बजट बताया
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य का बजट ‘जन हित’ का बजट है जिसे जनता के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बजट से पहले अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए खन्ना ने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग- गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, महिला, युवा और आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया है। सही मायने में यह जनहित का बजट है।

उप्र का बजट सनातन दर्शन के अनुरूप गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के उत्थान को समर्पित : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट सनातन संस्कृति की सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा के अनुरूप गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है।

मायावती ने उप्र के बजट को भरे पेट वाले मध्यम वर्ग का तुष्टीकरण करार दिया
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उप्र सरकार द्वारा आज पेश वित्त वर्ष 2025-26 के बजट को भरे पेट वाले मध्यम वर्ग का तुष्टीकरण करने वाला करार दिया। उप्र विधानसभा में बजट पेश होने के बाद बसपा नेता ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि उप्र सरकार द्वारा विधानसभा में आज पेश 2025-26 का बजट यदि व्यापक जनहित व जनकल्याण का ज्यादा होता तो यह बेहतर होता। इसमें महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन को दूर करने व आमजन की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के प्रति पर्याप्त सरकारी नीयत-नीति का अभाव है। सही विकास कैसे संभव है? (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button