देश-दुनिया
Diwali 2025: दिवाली पर देश के नाम पत्र में पीएम मोदी ने लिखा-भारत ने मर्यादा का पालन किया, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए अन्याय का लिया बदला

Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दीपावली के अवसर पर देश के नागरिकों को एक पत्र लिखा और ऑपरेशन सिंदूर की सफलताओं और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पर प्रकाश डाला। साथ ही, कहा कि जब दुनिया संकटों से घिरी हुई है, तब ऐसे समय में भारत स्थिरता के प्रतीक के रूप में उभरा है।
जीएसटी दरों को कम करने के निर्णय को सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी दरों को कम करने के निर्णय को अपनी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि जीएसटी बचत उत्सव के दौरान नागरिक हजारों करोड़ रुपये बचा रहे हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



