खेल-मनोरंजन

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, राजनाथ सिंह और थल सेनाध्यक्ष ने प्रदान की मानद उपाधि, नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

Haryana News: ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में बुधवार को नई दिल्ली में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद उपाधि से नवाजा गया है। नीरज को राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख ने मानद उपाधि प्रदान की है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हरियाणा के सपूत, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने यह गौरवपूर्ण उपाधि उन्हें प्रदान की। यह न केवल नीरज चोपड़ा की व्यक्तिगत उपलब्धि का सम्मान है, बल्कि संपूर्ण हरियाणा एवं देशवासियों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button