राजनीति

E20 Fuel: पीएम मोदी को पत्र लिखकर ई-20 ईंधन कार्यक्रम को वापस लेने की मांग करेंगे अरविंद केजरीवाल

E20: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई-20) कार्यक्रम को वापस लेने का आग्रह करेंगे। उनका आरोप है कि इससे वाहनों का माइलेज प्रभावित हो रहा है और इसे लेकर लोगों में चिंता बढ़ी है।

जानें, क्या कहा अरविंद केजरीवाल ने
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो संदेश में दावा किया कि केंद्र सरकार ने 30 जून को अटॉर्नी जनरल के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि ई-20 ईंधन कार्यक्रम एक प्रयोग है और इसका भविष्य इसके परिणामों पर निर्भर करेगा। केजरीवाल के मुताबिक, मोदी सरकार के लिए पूरा देश एक प्रयोगशाला है। लोगों पर जबरदस्ती ई20 पेट्रोल थोपा जा रहा है। इथेनॉल से लोगों की गाड़ियां बंद पड़ रही हैं, पार्ट्स खराब हो रहे हैं और माइलेज गिर रहा है। लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है। मैं प्रधानमंत्री जी को इस विषय पर चिट्ठी लिखने जा रहा हूं। आप सभी लोग मुझे डीएम और कमेंट करके बताइए कि मुझे चिट्ठी में क्या लिखना चाहिए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button