राजनीति

Recession: छोटी कारों की बिक्री में नौ प्रतिशत की गिरावट, इस मंदी का कारण वास्तविक आय में ठहराव: जयराम रमेश

Recession: कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि देश में कारों की खरीदारी सिर्फ 12 प्रतिशत परिवारों तक सीमित रह गई है तथा छोटी कारों की बिक्री में नौ प्रतिशत की गिरावट आई है।

कहा, लोगों की वास्तविक आय में लंबे समय से जारी है ठहराव
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इस आर्थिक मंदी का कारण भारत के अधिकतर लोगों की वास्तविक आय में लंबे समय से जारी ठहराव है।

कहा, इनकी चिंताओं पर अवश्य ध्यान देना चाहिए
उन्होंने प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आरसी भार्गव के बयान का हवाला देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि पूरा देश अभी भी गहरे शोक और सदमे में डूबा हुआ है। पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ बर्बर आतंकी हमला हमारे दिलों पर गहरी चोट छोड़ गया है। ऐसी दुखद स्थिति के बीच भी, हमें मारुति सुज़ुकी इंडिया के प्रमुख द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button