धर्म संसार

Mehandipur Balaji: मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से पूरी हो जाती है हर मनोकामना

मेहंदीपुर बालाजी (Mehandipur Balaji) मंदिर भारत (Bharat) में राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) जिले में स्थित है। यह मंदिर जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। बालाजी का यह मंदिर राम भक्त हनुमान को समर्पित है, जिन्हें यहां बालाजी के रूप में पूजा जाता है। भक्तों का मानना है कि बालाजी की उपस्थिति यहां चमत्कारी है। बार-बार कोश‍िश करने पर भी अगर आपका काम पूरा नहीं हो पाता और आर्थ‍िक रूप से बहुत परेशान हैं। कर्ज तले दबे हैं या बीमारी से परेशान हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन अवश्य करें।

हर मनोकामना होती है पूरी
कहते हैं कि मेहंदीपुर बालाजी (Mehandipur Balaji) के दर्शन करते ही इंसान के सभी प्रकार के संकट टलने लगते हैं। जो भी मेहंदीपुर धाम जाता है, अपने सभी दुख, अपनी सारी विपत्तियां वहीं बालाजी के चरणों में छोड़ आता है। मेहंदीपुर में बालाजी की सत्ता चलती है। यहां आकर जिसने बालाजी का आशीर्वाद पा लिया, उसके मन की हर कामना का भार स्वयं बालाजी उठाते हैं। मेहंदीपुर बालाजी के दरबार में जो भी इंसान सच्चे मन और भक्ति भाव से अर्जी लगाता है, उसकी सुनवाई जरूर होती है। बालाजी उस भक्त की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। कहते हैं मेहंदीपुर धाम कोई भी भक्त उदास नहीं लौटता। मेहंदीपुर में हर प्रकार की समस्या का समाधान मिल जाता है। चाहे भूत-प्रेत की बाधा हो या कोई बीमारी।

संकट कटे मिटे सब पीरा
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर (Mehandipur Balaji Temple) अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि बालाजी सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जाओं, भूत-प्रेत बाधाओं और मानसिक परेशानियों से मुक्ति दिलाते हैं। लोगों का सोचना है कि मेहंदीपुर बालाजी में जिन्हें भूत-प्रेत, चौकी, बंधन और खास रोग होता है वो ही आते है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं। मेहंदीपुर बालाजी आकर हर तरह के दुख, तकलीफ दूर हो जाते हैं।

इन देवताओं की होती है पूजा
मंदिर परिसर में तीन प्रमुख देवताओं की पूजा की जाती है। बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार और कोतवाल कप्तान। इन तीनों की पूजा एक साथ की जाती है।

इस दिन होती है विशेष पूजा
मंगलवार और शनिवार को यहां भक्तों की भीड़ विशेष रूप से अधिक होती है। इन दिनों को भगवान हनुमान की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। हम दावा नहीं करते हैं कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button