शहर-राज्य

UP News: यूपी के शाहजहांपुर में वैन पलटने से चार लोगों की मौत, 16 घायल

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण एक वैन के पलट जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई , जबकि 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विचोला गांव के पास हुए हादसे में इनकी गई जान
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात विचोला गांव के पास हुई। मजूदरों एवं उनके परिवारों को लेकर हरियाणा जा रही वैन को बुधवार रात को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण वैन पलट गई और उसमें सवार दो लोगों श्यामवती (60) तथा समीला (26) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे का शिकार हुए अन्य लोगों को फर्रुखाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो और लोगों राम कुमारी (35) और लवकुश (30) की मौत हो गई। हादसे में 16 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे में मारे गए लोग सीतापुर जिले के रहने वाले थे और मजदूरी करने के लिए हरियाणा जा रहे थे। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगा रही है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button