Surya Grahan: आज इतने बजे लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, बरतें ये सावधानियां

Surya Grahan 2025: आज शनिवार को वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। भारतीय समयानुसार, यह सूर्य ग्रहण दोपहर दो बजकर 21 मिनट से लेकर शाम छह बजकर 14 मिनट तक रहेगा। कुछ राशियों पर इसका असर पड़ सकता है। आज ग्रहण के दिन शनि अमावस्या भी है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए यह अच्छा अवसर है। इस दौरान स्नान, दान और ध्यान करने से अच्छे पुण्य मिलते हैं।
भारत में दिखाई नहीं देगा
यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 2025 का पहला सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
ग्रहण के दौरान क्या करें
ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें।
ग्रहण के दौरान भोजन न बनाएं और नहीं खाएं।
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।
ग्रहण के समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें।
ग्रहण के समय कैंची, सुई-धागे और धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के बाद क्या करें
ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल छिड़के और स्नान करें।
ग्रहण समाप्त होने पर मंदिर की सफाई कर पूजा करें।
ग्रहण खत्म होने के बाद गरीब और जरूरतमंद को दान दें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



