देश-दुनिया

Himachal News : हिमाचल के शिमला में बैरिकेडिंग को हटाकर आगे बढ़ी भीड़, सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़प

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में शिमला के संजौली क्षेत्र में एक मस्जिद के कथित अवैध निर्माण के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी ढली सुरंग पूर्वी पोर्टल पर लगे बैरिकेडिंग को हटाकर आगे बढ़े।

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
शिमला के संजौली इलाके में एक मस्जिद में अवैध निर्माण ढहाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अवरोधक तोड़ दिए जिसके बाद बुधवार को सुरक्षाबलों ने उन पर लाठीचार्ज किया।

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की
इस दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी इस तरह का प्रदर्शन हुआ था। इस मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई थी। (एजेंसियां)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button