देश-दुनिया
Viksit Bharat: कृषि को व्यवसाय, किसानों को उद्यमी बनाकर पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प: नवीन जिंदल

Bharat: भारतीय किसानों को कृषि उद्यमी और खेती को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल ने शुक्रवार को लोकसभा में यह बात कही।
वैश्विक विस्तार का आह्वान
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र में नीतिगत सुधारों, आधुनिकीकरण और वैश्विक विस्तार का आह्वान किया। जिंदल ने कहा कि किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना जरूरी है। (भाषा)



