देश-दुनिया

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर सीएम योगी ने बेटियों से बंधवाया रक्षासूत्र, कहा-स्मार्ट फोन पर समय खर्च करने के बजाय अच्‍छी पुस्‍तकें पढ़ने की आदत डालें स्कूली बच्चे

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली बच्चों को स्मार्टफोन के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह देते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे समय तो बर्बाद होता ही है, इसका असर आंखों की रोशनी और सोचने-समझने की क्षमता पर भी पड़ता है।

रक्षाबंधन पर आयोजित स्नेह बंधन कार्यक्रम का आयोजन
योगी आदित्यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग पर स्थित अपने आधिकारिक आवास पर रक्षाबंधन पर आयोजित स्नेह बंधन कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों को स्मार्टफोन पर अनावश्यक समय बिताने के बजाय अच्छी और प्रेरणादायी किताबें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

कहा, डबल इंजन सरकार में प्रदेश की बेटियां पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं
सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि रक्षाबंधनपर आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित स्नेहबंधन कार्यक्रम में आई प्रदेश की बेटियों से रक्षासूत्र बंधवाया और उनसे संवाद किया। डबल इंजन सरकार में प्रदेश की बेटियां पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं, उन्हें सम्मान मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बनकर हर क्षेत्र में प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रही हैं। उत्तर प्रदेश की मेरी सभी माताओं, बहनों और बेटियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व अशेष शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button